कौन सा फल पेट को ठंडा बनाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:51


गर्मी में खाएं ये 9 फल और सब्जियां, पेट में बनी रहेगी ठंडक


1. तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज खाना हर कोई पसंद करता है। यह गर्मियों का एक मौसमी फल है। इसमें लगभग 91.45 फीसदी पानी होता है। तरबूज शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसके अलावा तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तरबूज वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए आपको अपनी रोज की डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है। लेकिन इन सब्जियों को अधिक पकाने से बचना चाहिए, इससे उनमें पानी की मात्रा कम हो सकती है।
3. नींबू

गर्मियों में अकसर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। नींबू पानी पीने से शरीर को पर्याप्त पानी मिल पाता है। इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है। नींबू पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। नींबू पानी पीने से आप पूरे दिन एर्जेटिक रह सकते हैं, आपके शरीर को ठंडा करने में भी नींबू पानी मदद करता है।


4. अजमोदा

अजमोदा में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में अजमोदा का सेवन किया जा सकता है। इसमें सोडियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक से भी भरपूर होता है।
5. लौकी

गर्मियों में लौकी की सब्जी खाना बेहद फायदेमंद होता है। लौकी की सब्जी में प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर होता है। लौकी की सब्जी में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। लौकी की तासीर भी ठंडी होती है, ऐसे में गर्मी में इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है।


6. खीरा 

खीरे में पानी काफी मात्रा में पाया जाता है। खीरे में फाइबर और अन्य विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। खीरे का सेवन गर्मियों में सलाद के रूप में किया जा सकता है। खीरा आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, पानी की कमी नहीं होने देता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो इसके लिए खीरे का सलाद अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
7. तोरी

लौकी की तरह ही तोरी भी गर्मियों में अधिक मात्रा में खाई जाने वाली सब्जी है। वैसे तो अधिकतर लोग तोरी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें पानी और पोषक तत्व अधिक मात्रा में होता है। तोरी की सब्जी खाने से शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। 


8. खरबूजा

खरबूजा भी गर्मियों का एक सीजनल फल है। इसे खाने से शरीर को कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। तरबूज की तरह ही इसमें भी पानी की मात्रा अधिक होती है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए। आप एक दिन में 1 कटोरी खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। 


9. सीताफल

सीताफल की सब्जी कई लोगों को पसंद होती है। सीताफल की तासीर भी ठंडी होती है, ऐसे में आप इसका सेवन गर्मियों में आसानी से कर सकते हैं। सीताफल की सब्जी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। आप सीताफल यानी कद्दू को अपनी समर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आप भी गर्मी में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए इन फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इनमें पानी और पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info